Monday, 25 May 2015

Uttar Pradesh B.Ed.- JEE are to be announced on the 25 May 2015

Results of the Uttar Pradesh B.Ed.- JEE are expected to be announced on the 25 May 2015 and Counselling of the qualifying candidates is scheduled to be held between 01 June 2015 and 25 June 2015. 

B.Ed Joint Entrance Examination (B.Ed. JEE) - 2015 for the academic session 2015- 2017 (biennial) is scheduled to be held on 25 April 2015.

Lucknow University, will conduct the Joint B.Ed. Entrance Exam for 11 Universities – Universities at Bareilly, Agra, Lucknow, Faizabad, Meerut, Jhansi, Varanasi (02 Universities), Jaunpur, Gorakhpur  and Kanpur – at various centres in 17 cities across the state .

The admissions to the 02 year- B.Ed. course, for the candidates qualifying the JEE and counselling process, would terminate on 28 June 2015 and the new academic session would commence from 1 July 2015.

The minimum educational qualification, for UP B.Ed. JEE- 2015, is graduation, in any stream from a recognized university, with minimum 50% marks. However, candidates belonging to SC/ST category are exempted from minimum mark criteria. The minimum age limit for all the candidates is 18 years.  

The UP B.Ed. Joint Entrance Examination 2015 will have 2 objective type papers of 3 hours duration. 

The Paper 1 will have questions on General Knowledge, General Awareness, Current Events & Current Affairs and Language (Hindi/ English, any one). The questions in Paper 2 will assess the Research Aptitude and knowledge of the candidate about the subject – Arts/ Science/ Commerce/ Agriculture. 

Candidates who have applied for the exam can download their Admit Cards for UP. B.Ed. JEE- 2015, website at www.upbed.nic.in. For updates, candidates should regularly check the UP. B.Ed. website at www.upbed.nic.in.

The jagranjosh.com team extends their best wishes to all the students preparing for the UP B.Ed. Joint Entrance Exam 2015.

UP B.Ed result declared

उत्तर प्रदेश के एक हजार से अधिक बीएड कॉलेजों की लगभग एक लाख 43 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित की गयी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी किया जाना है.
 अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफीशियल वेबसाइट upbed.nic.in पर देख सकते हैं.
इसके अलावा  यहां क्लिक करके भी UP BED Result देख सकते हैं. 
परीक्षा में लगभग सभी अभ्यर्थी क्वालीफाई कर चुके हैं उनकी मेरिट बना दी गयी है. यह जानकारी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक और लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो. वाईके शर्मा ने रविवार को बताया कि काउंसलिंग एक जून से शुरू की जाएगी.
प्रो. शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 163256 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 162564 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किये हैं. इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 100491 है जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या मात्र 62073 है. वहीं 686 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से बाहर कर दिया है.
इन अभ्यर्थियों ने पहली पाली की परीक्षा दी थी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा छोड़ दी थी. छह अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा. इनमें दो अभ्यर्थी दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गये थे जबकि चार नकल करते पकड़े गये थे.
प्रो. शर्मा ने बताया कि एक जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसके लिए प्रदेश में कुल 19 काउंसलिंग सेंटर बनाये गये हैं. ये सेंटर सभी राज्य विश्वविद्यालयों के अलावा आजमगढ़ और अलीगढ़ में भी बनाये गये हैं. लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर और मेरठ में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है. इन स्थानों पर दो-दो काउंसलिंग सेंटर बनाये गये हैं.
प्रो. शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया पिछले साल की तरह होगी. इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
गौरतलब है कि दो वर्षीय बीएड में दाखिले के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित किया था. परीक्षा 25 अप्रैल को 16 जिलों के 363 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी थी. बीएड में दाखिले के लिए कुल 183686 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जबकि परीक्षा में 163256 अभ्यर्थी ही शामिल हुए थे.

Tuesday, 6 January 2015

उच्च प्राइमरी में 11 हजार अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया 31 से होगी शुरू

उच्च प्राइमरी में 11 हजार अनुदेशकों की भर्ती प्रक्रिया 31 से होगी शुरू
लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों में करीब 11,000 अनुदेशकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए विज्ञापन 31 दिसंबर को जारी होगा और 30 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। अनुदेशकों को 7000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। जहां 100 से अधिक छात्र-छात्राएं होंगे वहीं अनुदेशकों को रखा जाएगा। सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शासनादेश जारी कर दिया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को कला और व्यावसायिक शिक्षा दिलाने की व्यवस्था की है। सर्व शिक्षा अभियान राज्य परियोजना निदेशालय के प्रस्ताव पर 41,000 से अधिक अनुदेशकों की भर्ती का बजट मंजूर किया गया था। इसमें करीब 11,000 पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी इन पदों पर भर्तियां करेंगे और आवेदन के लिए उसी जिले का रहने वाला ही पात्र होगा। आवेदन के लिए 1 जुलाई 2014 को न्यूनतम 21 से 40 वर्ष तक वाले ही पात्र होंगे। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के आवेदकों को अधिकतम पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। निशक्त आवेदकों को यह छूट 15 वर्ष की होगी। अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों को 100 व अन्य को 200 रुपये तथा निशक्तों से कोई शुल्क नहीं देना होगा।
प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों
में शिक्षकों का चयन 20 तक होगा
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद नए शैक्षिक सत्र अप्रैल से हर जिला मुख्यालयों पर दो-दो मॉडल प्राइमरी स्कूलों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों का चयन 20 जनवरी तक हरहाल में पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में पांच शिक्षक होंगे जिसमें एक प्रधानाध्यापक होगा। शिक्षकों के चयन के लिए प्रत्येक जिलों में डायट प्राचार्यों की अध्यक्षता में समिति होगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया है।
राज्य सरकार निजी स्कूलों की तर्ज पर हर जिला मुख्यालयों पर दो-दो प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल चलाने जा रही है।
इनमें कक्षा तीन तक इंग्लिश मीडियम और कक्षा 4 व 5 में हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यम की शिक्षा दी जाएगी। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने में सक्षम शिक्षकों का चयन मॉडल स्कूलों के लिए किया जाएगा। इसके लिए जिलेवार शिक्षकों से आवेदन लिए जाएंगे। प्रधानाध्यापक के लिए ग्रामीण तथा नगर क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक विद्यालयों के ऐसे प्रधानाध्यापक व उच्च प्राइमरी के सहायक अध्यापक को पात्र माना जाएगा जिन्होंने इंटर तक इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्राप्त की होगी और पढ़ाने में दक्ष होंगे।
सहायक अध्यापक के लिए प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत वे शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने इंग्लिश मीडियम में शिक्षा प्राप्त की होगी और बच्चों को पढ़ा सकें। इसी तरह एक अध्यापक का भी चयन किया जाएगा। इसके लिए 50 अंक की लिखित व 50 अंक का साक्षात्कार होगा। डायट प्राचार्यों की अध्यक्षता में समिति होगी इसमें संबंधित जिले का बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होगा।
भर्ती में कब क्या
जिलेवार विज्ञापन31 दिसंबर
शुल्क की अंतिम तिथि27 जनवरी
आवेदन की अंतिम तिथि30 जनवरी
ऑनलाइन त्रुटि सुधार सकेंगे16 फरवरी
मेरिट जारी होगी2 मार्च
काउंसलिंग12 मार्च
डीएम से अनुमोदन19 मार्च
तैनाती आदेश देंगे25 मार्च
ज्वाइन1 अप्रैल से
भर्ती के लिए आश्वयक योग्यता
कला शिक्षा के लिए इंटरमीडिएट कला विषय के साथ स्नातक या ड्राइंग अथवा पेंटिंग के साथ बीए या कला में विशेष उपाधि या डिप्लोमा। स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा के लिए स्नातक तथा व्यायाम शिक्षा में डिप्लोमा या व्यायाम शिक्षा में उपाधि। कार्य शिक्षा में कंप्यूटर शिक्षा, गृह शिल्प एवं संबंधित कला, उद्यान विज्ञान व फल संरक्षण तथा कृषि विषय की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर शिक्षा के लिए बीएससी इन कंप्यूटर साइंस या कंप्यूटर में ए लेवल कोर्स, गृहशिल्प व संबंधित कला के लिए गृह विज्ञान या गृह अर्थशास्त्र या घरेलू विज्ञान में स्नातक, उद्यान विज्ञान व फल संरक्षण के लिए बीएससी कृषि के साथ फल संरक्षण में डिप्लोमा वाले पात्र होंगे। इसी तरह कृषि शिक्षा में बीएससी कृषि वाले आवेदन के लिए पात्र होंगे।
•विज्ञापन 31 दिसंबर को और आवेदन 30 जनवरी तक
•7000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा